समस्तीपुर में बड़ा हादसा टला: ROB निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटी, सड़क बनी ‘झील’, गड्ढे में समाते-समाते बचे कई राहगीर

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से है जहां नगर थाना क्षेत्र के भोला टाकीज ताजपुर रोड में भीषण घटना होने से टल गया और कई लोग डूबने से बच गए। बताया जाता है कि ताजपुर रोड में ROB निर्माण को लेकर जेसीबी के द्वारा गढ़ा खोदा जा रहा है गाढ़ा खोदने के दौरान जेसीबी से पाइपलाइन का पाइप फूट गया,

पाइप फूटते ही खोदा गया गड्ढा पानी से भर गया और सड़क झील में तब्दील हो गया। बताया जाता है इस सड़क से गुजर रहे कई राहगीर समतल सड़क समझकर जा रहे थे इसी दरमियान पानी से भरे गहरे गढ़े गिर गए । गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला ।

समस्तीपुर में बड़ा हादसा टला: ROB निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटी, सड़क बनी 'झील', गड्ढे में समाते-समाते बचे कई राहगीर 2बताते चलें कि ROB निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा सेफ्टी को नजर अंदाज किया जा रहा है जिससे लोगों के जान पर खतरा बना रहता है। लोगों का बताना है कि यदि यह घटना रात के समय होता तो जानी नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Share This Article