डीएनबी भारत डेस्क
चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा तट पर स्नान के दौरान डोडीघा सिंघिया निवासी निर्धन साव के 25 वर्षीय पुत्र बजरंगी साव की डूबने से मौत हो गई। बजरंगी के डूबने के 20 घंटे बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार बजरंगी साव अपने परिजनों के साथ अन्न पानी नामक एक विधि विधान करने गंगा तट पर आए हुए थे।

इसी क्रम स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा देर शाम तक बजरंगी का शव खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम तक शव नहीं मिल पाया। अहले सुबह गुरुवार को फिर से गोताखोरों द्वारा शव खोजने का कार्य शुरू किया गया।
जिसके बाद शव पानी से बाहर निकाला जा सका। इधर शव मिलते ही चकिया ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। चकिया थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार बजरंगी शादी शुदा था और उसके दो संतान हैं।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट