डीएनबी भारत डेस्क
कृषक अपने खेतों की मिट्टी में रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें। उक्त बातें गुरुवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान स्थित प्रगतिशील किसान किसान दशरथ यादव के आवास पर आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत किसानों को जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने के लिए किसानों को किया गया

जागरूक करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय अभिषेक रंजन ने कहा। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से ढैंचा, हरी खाद, सड़े हुए गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट आदि का उपयोग करने साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी अधिक से अधिक कराने का भी अनुरोध किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष सिंह ने भी किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए आग्रह किया।
उक्त कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, कुंदन कुमार ,कृषि समन्वयक निकेश कुमार, किसान सलाहकार श्याम कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार, मिथिलेश कुमार, शशि कुमार, प्रेम कुमार सहित प्रगतिशील कृषक दशरथ यादव, रणवीर कुमार, राम खेलावन यादव, संजीव कुमार, सहित सैकड़ों कृषक उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट