छठव्रतियों की सुविधा को लेकर मंत्री श्रवण कुमार दिखे एक्शन मोड में,हिलसा,औंगारी से मणिराम अखाड़ा तक पहुंचकर लिया विभिन्न छठ घाट का जायजा

DNB Bharat Desk

नालंदा-लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हिलसा, औंगारी और बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित ऐतिहासिक छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होती है।

छठव्रतियों की सुविधा को लेकर मंत्री श्रवण कुमार दिखे एक्शन मोड में,हिलसा,औंगारी से मणिराम अखाड़ा तक पहुंचकर लिया विभिन्न छठ घाट का जायजा 2छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article