डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर- वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर लोजपा (राम विलास) जिला कार्यालय समस्तीपुर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता लोजपा के ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण झा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजापाकर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा संकल्प लिया कि पार्टी के झंडे एवं बैनर के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राजापाकर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

उन्होने बताया कि आगामी 21 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे वैशाली जिले के राजापाकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होगा। वही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में लोजपा (राम विलास) जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ हिरा सिंह, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज,जिला मिडिया प्रभारी श्याम पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, प्रदीप सिंह, ब्रजदेव झा, मो0 जाबेद, रामेश्वर कुशवाहा, रीना सहनी,कपलेश्वर पासवान, विमला देवी,शम्भू सिंह कुशवाहा,सुखदेव साह,ब्रमदेव राय,राजेश पासवान,सहित कई लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट