खुले तालाब ने ली किशोर की जान: पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

DNB Bharat Desk

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बी.आर.बी. कॉलेज परिसर के तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोर कॉलेज परिसर की ओर गया था, इसी दौरान वह तालाब में गिर गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर लोगों ने तलाश शुरू की तो उसका शव तालाब में तैरता मिला l

- Sponsored Ads-

आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिहार विधानसभा के पूर्व सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

खुले तालाब ने ली किशोर की जान: पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल 2उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुले तालाब के चारों ओर न तो बाउंड्री है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article