बरौनी में सीपीआई का 25वां दो दिवसीय अंचल सम्मेलन शुरू, क्रांतिकारी नारों से गूंजा इलाका

DNB Bharat Desk

बरौनी अंचल का 25वां दो दिवसीय अंचल सम्मेलन का आगाज़ मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय से किया गया। जहां से पूर्व विधायक रामरतन सिंह एवं अंचलमंत्री अरविन्द सिंह के अगुवाई में जुलूस की सकल में जत्था निकला। जत्था प्रखण्ड मुख्यालय से एनएच – 28 सड़क होते हुए अवध तिरहुत सड़क से पिपरा देवस गांव होते हुए पिपरा देवस स्थित कार्यक्रम स्थल भरथो भरत माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस पहुंचा।

इस दौरान जुलूस में शहीदों तेरे अरमानों को मंज़िल तक पहुंचाएंगे जैसे दर्जनों क्रांतिकारी नारे लगाए गए और झंडे बैनर लहराए गए। वहीं इस अवसर पर बीहट इप्टा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत, शहीदों पर आधारित, जनगीत एवं क्रांतिकारी तथा सीपीआई की गीतों की बेहतर प्रस्तुति दी गई।

बरौनी में सीपीआई का 25वां दो दिवसीय अंचल सम्मेलन शुरू, क्रांतिकारी नारों से गूंजा इलाका 2जिससे उन्होंने उपस्थित जनमानस का दिल जीतने में कामयाब रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलमंत्री अरविन्द सिंह ने किया तथा झंडोतोलन कॉ ललित सिंह ने किया।साथ ही सभी आगत अतिथियों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर लाल सलाम किया। मौके पर पूर्व विधायक रामरतन सिंह, अंचलमंत्री अरविन्द सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, अमरनाथ सिंह, दिलेर अफ़ग़न, भूतनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह,

बरौनी में सीपीआई का 25वां दो दिवसीय अंचल सम्मेलन शुरू, क्रांतिकारी नारों से गूंजा इलाका 3मो नूर आलम, गंगाधर पासवान, लक्ष्मी यादव, श्रीराम राय, अनिल चौधरी, संजीव कुमार, मो खुर्शिद आलम, वकील रजक, अशोक कुमार पासवान, सच्चिदानंद राय, राम उदित राय, रामसुंदर सिंह, अनिल सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार उर्फ़ राजू, उदय पासवान, मनोज कुमार, कुन्दन कुमार, मो रिजवान खान, मो रिजवान उद्दीन, राम पुकार यादव, विंदेश्वरी पासवान, मेघन महतों उर्फ मेघो , टुनटुन ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह सहित बरौनी अंचल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article