डीएनबी भारत डेस्क
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का रोड शो नालंदा में देखने को मिला। इस दौरान परवलपुर में पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, सोनू मुखिया के समर्थकों ने अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया।
फूलों की बारिश और माला पहनाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। दरअसल, परवलपुर पुल के समीप मई पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह ने बुलडोजर के जरिए अनंत सिंह पर फूलों की बारिश कराई। वहीं नूरसराय के नारी गांव में बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों ने उनकी गाड़ी पर ही माला फेंककर स्वागत किया।
इस दौरान अनंत सिंह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और स्नातक उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अनंत सिंह के दौरे से नालंदा का सियासी समीकरण बदल चुका है। अनंत सिंह का जन आशीर्वाद यात्रा हिलसा, इस्लामपुर, एकंगरसराय, परवलपुर, नूरसराय और नारी चंडी हरनौत होते हुए अस्थावां पहुंचकर समाप्त हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क