केवी बरौनी में एमजीटी, 2025 बरौनी की मिट्टी के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक प्रयास है – प्राचार्य

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

“बरौनी मेरी जान, बरौनी मेरी पहचान” के गौरवशाली नारे के साथ, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 बरौनी (हर्ल टाउनशिप) के प्रांगण में दो दिवसीय भव्य पूर्व छात्र मिलन समारोह एमजीटी-2025′ का आयोजन 25 और 26 दिसंबर को किया जा रहा है।

 इस ऐतिहासिक पुनर्मिलन उत्सव में देश-विदेश में स्थापित विद्यालय के सैकड़ों पूर्व छात्र अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। समारोह की शुरुआत: दिन की शुरुआत ‘रीयूनियन प्लेटर’ नाश्ते और भव्य असेंबली व परेड के साथ हुई। वहीं विद्यालय प्रबंधन और एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा इन गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह: विशेष रूप से ‘पूर्व शिक्षक सम्मान’ ( एक्स टीचर्स फेलिकटेशन ) कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन गुरुओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हज़ारों छात्रों के भविष्य को संवारा।

 केवी बरौनी में एमजीटी, 2025 बरौनी की मिट्टी के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक प्रयास है - प्राचार्य 2साथ ही मेधावी पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्रथम दिवस: ‘पुनर्मिलन और जुड़ाव’ (25 दिसंबर) कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत ‘रीविजिट, रिलिव और रीकनेक्ट’ थीम के साथ हुई। गतिविधियों में सुबह 10 बजे पंजीकरण के बाद कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन हुआ। समानांतर गतिविधियों में ‘टाउनशिप ट्रेल’ और ‘मस्ती भरे खेल’ (फन स्पोर्ट्स) आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सांस्कृतिक शाम: दोपहर में ‘लोक संगीत’ और शाम को ‘ओपन माइक’ के माध्यम से पूर्व छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 विशेष सत्र: शाम के समय ‘फायर साइड बातचीत’ का आयोजन किया गया, जहाँ पुराने दोस्तों ने अनौपचारिक चर्चा के जरिए अपनी यादें ताजा कीं। इसके अलावा हर्टल फैक्ट्री, मोकामा ब्रिज और सिमरिया धाम के भ्रमण (फेल्ड ट्रिप) ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। वहीं द्वितीय दिवस: ‘जड़ों से जुड़ाव’ (26 दिसंबर) दूसरे दिन की थीम ‘रीकनेक्ट विद रूट्स’ रखी गई है। वहीं उद्देश्य और संदेश पर जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य और एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुराने छात्रों को उनके स्कूल से जोड़ना और वर्तमान छात्रों के लिए एक मजबूत मार्गदर्शक नेटवर्क तैयार करना है।

 केवी बरौनी में एमजीटी, 2025 बरौनी की मिट्टी के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक प्रयास है - प्राचार्य 3यह समारोह न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मंच है, बल्कि बरौनी की मिट्टी के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक प्रयास भी है।बैठक और चर्चा: इस दौरान केवीबीएए (केवी बरौनी एलुमनाई एसोसिएशन) की कार्यकारी परिषद की बैठक भी संपन्न हुई। वहीं सांस्कृतिक छटा: शाम को ‘दें एंड नाउ’ स्टेज मोमेंट्स और ‘रेट्रो रिदम्स’ जैसे कार्यक्रमों ने सभी को भावुक कर दिया। नगर के प्रबुद्ध जनों और स्थानीय निवासियों ने भी इस भव्य आयोजन की सराहना की है। पूरे हर्ल टाउनशिप में उत्सव का माहौल है और विद्यालय का कोना-कोना एमजीटी-2025′ की खुशियों से सराबोर है।

 समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में नितिन सक्सेना, वाइस प्रेसिडेंट हर्ल बरौनी बेगूसराय उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनुराग भटनागर, उपायुक्त, केवीएस पटना संभा, हर्ल बरौनी भी शिरकत किए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article