समस्तीपुर :- सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है भाजपा: शिवेश राम

DNB BHARAT DESK

प्राथमिक विद्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत राम और संचालन मनोज जायसवाल ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के नगर मंडल के अम्बेडकर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजीत राम और संचालन मनोज जायसवाल ने किया।

समस्तीपुर :- सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है भाजपा: शिवेश राम 2मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम को नगर अध्यक्ष सुजय पासवान के द्वारा अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। सदस्यता कैम्प में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए शिवेश राम ने कहा कि 18 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, और पार्टी 2024 में सदस्यता अभियान में पूरे देश मे 25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, और बिहार में यह लक्ष्य 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है, काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इसके सदस्य एवं नेता है। भाजपा की मजवूति से ही भारत की मजवूति मिलेगी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर :- सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है भाजपा: शिवेश राम 3जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से देश के सभी वर्गों का विकास हुआ है, पार्टी के उद्देश्य है सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास जिसे नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। सदस्य्ता अभियान के मौके पर विभिन्न समाज से 200 पुरुष एवं महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश राज ने किया।

समस्तीपुर :- सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है भाजपा: शिवेश राम 4इस अवसर पर जिला सदस्य्ता प्रभारी प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, सुनील गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप साह शिवे,नगर महामंत्री आलोक वर्मा, विजय शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मीना गुप्ता,राजेश राजू, मनीष चंद्रवंशी, संजय सुरेका, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी,नगर मंत्री रूपा तनेजा, मंजू देवी, अमित सम्राट , अरूण राय इत्यादि उपस्थित रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article