वीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना पोषण दिवस, 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन

DNB Bharat Desk

बुधवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने हर्षोल्लास के साथ धुम धाम से अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के वैसे नौनिहाल जो छह महीने के हो गए हैं। के अभिभावक माताओं के साथ पोषण दिवस को धुम धाम से मनाया। 

- Sponsored Ads-

वीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना पोषण दिवस, 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन 2वहीं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 वें पर प्रखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीडिपीओ नितेश कुमार के नेतृत्व में सामुहिक रूप से अन्न प्राशन एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित आयोजन को कर समाज के सामने एक चुनौती भरा संदेश भी देने का काम की है। 

इस संबंध में मौके पर मौजूद सीडीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि छह माह के 

बच्चों को उपरी आहार बना कर बच्चों को कार्यक्रम में मौजूद सेविका, सहायिका,एल एस और स्वयं में सीडिपीओ नितेश कुमार ने रौल प्ले कर ग्रामीण महिलाओं को बताया। 

वीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना पोषण दिवस, 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन 3इसके फायदे और नुकसान से संबंधित चर्चाएं भी किए गए। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि उम्र के हिसाब से बच्चों को अस्तन पान के अलावे उपरी आहार भी देना चाहिए।

ऊपरी आहार की शुरुआत:- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने 6 माह के शिशुओं को चम्मच से खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।

 कार्यक्रम में भोजन बनाने और खिलाने के दौरान हाथों की स्वच्छता, साफ पानी के उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों (जैसे दाल, हरी सब्जियां, दलिया, दलिया-खिचड़ी) के महत्व पर बल दिया गया। 

वीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना पोषण दिवस, 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन 4कन्या भ्रूण हत्या रोकने व शिक्षा से संबंधित संदेश सेविकाओं और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को समाज में बेटियों के समान महत्व, लिंगानुपात में सुधार और बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।सेविकाओं ने स्वास्थ्य जांच, नियमित टिकाकरण, बच्चों के वजन, और उम्र के हिसाब से 

 विकास चार्ट की जांच की गई ताकि कुपोषण के किसी भी लक्षण की समय रहते पहचान की जा सके।मौके पर मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा अन्नप्राशन एवं 6 माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को पहली बार खीर खिलाकर ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर छोटे बच्चों को नए कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए गए, जिससे परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में पांच वैसे बच्चों की मां को प्रशस्ति पत्र भी देकर सम्मानित किया गया।जो मां अपने बच्चों के जिंदगी के प्रथम हजार दिन पर विशेष ध्यान दें रहे हैं।

 वीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना पोषण दिवस, 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन 5जिससे उनके बच्चे फिलहाल आईसीडीएस के मानकों को पूरा कर रहे हैं।इस संबंध में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में साफ़ सफाई, भ्रुण हत्या, और कुपोषण को दूर भगाना है ताकि हमारा समाज और देश आगे बढ़ सकें  मौके पर एल एस डेजी गांधी, सेविका लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी,नितू ज्यशवाल, रुक्मिणी कुमारी, कुमकुम कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।

वीरपुर में आयोजित इस तरह के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण दर में कमी लाना और माताओं को सही पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article