समस्तीपुर: सदैव इंसानियत की राह पर चलता रहा हूँ – शाहीन

DNB Bharat Desk

गुरुवार को समस्तीपुर शहर के धर्मपुर हाई स्कूल परिसर में लगभग 01 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया l अध्यक्षता राजद जिला महासचिव राकेश यादव, संचालन नगर पार्षद सह राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया l उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में बहुत दिनों से नए वर्ग कक्ष के निर्माण की मांग हो रही थी l

- Sponsored Ads-

इसके लिए उन्होंने बिहार विधान सभा में कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया l उनके अथक प्रयास से इस विद्यालय के नए भवन हेतु लगभग 01 करोड़, 98 लाख रूपये स्वीकृत हुआ है l विद्यालय का नया भवन लगभग 4400 वर्ग फिट में होगा तथा भवन तीन मंजिल का होगा l इसमें 18 वर्ग कक्ष, 12 शौचालय, 01 स्टाफ रूम तथा 01 बालिका कॉमन रूम का निर्माण होगा l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। विधायक श्री शाहीन ने कहा कि हमने कभी जाति, धर्म/मजहब की राजनीति नहीं किया l इंसानियत की राह पर चलते रहे l उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए है l

समस्तीपुर: सदैव इंसानियत की राह पर चलता रहा हूँ - शाहीन 2क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गरीबों के हित में कार्य किया जा रहा है l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है l उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है l

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद सह राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, जिला राजद उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, समाजसेवी रामचंद्र राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, राजद जिला महासचिव मोo परवेज आलम, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राजद नेता जे.के.यादव, राजा कुमार, योगेन्द्र पंडित, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, मनोज पटेल, विमल पासवान, सैयद फैसल आलम मन्नू आदि मौजूद थे lसमस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया गया पुतला दहन

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article