भगवानपुर प्रखंड के संजात पंचायत में मुखिया ने किया आमसभा आयोजित,जी राम जी एक्ट की थी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के संजात पंचायत स्थित गांधी विद्या प्रचारक पुस्तकालय में शुक्रवार को स्थानीय मुखिया श्रीमती पुनम कुमारी की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से वीबी – जी राम जी एक्ट 2025 की जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

उक्त अवसर पर मुखिया ने आमसभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जॉब कार्ड या अन्य कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने मजदूरों को इस योजना से होने वाले लाभ की जानकारी विस्तार से दी। ताकि लोग इसका समुचित लाभ उठा सकें तथा लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।आम सभा में उपस्थित लोग मुखिया से उक्त संबंध में जानकारी ली। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई।

भगवानपुर प्रखंड के संजात पंचायत में मुखिया ने किया आमसभा आयोजित,जी राम जी एक्ट की थी गयी जानकारी 2आमसभा में लोगों के अनेकों समस्याओं का निदान भी किया गया। उक्त अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष कुमार कुंदन, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन,पंचायत सचिव नरेश महतो , सुशील राय, रमेश कुमार, अभिषेक यादव, स्वच्छता ग्राही पुरुषोत्तम कुमार, वार्ड सदस्य बौएलाल ठाकुर,सरोज राम, आशा देवी, अनिता देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सुनिता देवी, शोभा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article