स्मृतिशेष रामबली सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर दुलारपुर में बैठक: 23 को जिला स्तरीय रामायण संगोष्ठी और 24 अक्टूबर को राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन का होगा आयोजन

DNB Bharat Desk

तेघड़ा, बेगूसराय। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो अपने कर्म, संघर्ष और दूरदर्शिता से साधारण जीवन को असाधारण उपलब्धियों की गाथा में बदल देते हैं। ऐसे ही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा एवं टॉप मेडिकेयर हॉस्पिटल, बेगूसराय के संस्थापक स्मृतिशेष श्री रामबली सिंह। उनके निधन के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा श्राद्ध कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने के उद्देश्य से उनके पुत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. शुभम कुमार ने अपने आवास पर वत्स गोत्रीय समाज एवं समस्त दुलारपुरवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता श्री राम नारायण सिंह ने की, जबकि मंच संचालन श्री राजीव कुमार वत्स ने किया। बैठक में दिवंगत रामबली बाबू के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। साथ ही, आगामी श्राद्ध कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

स्मृतिशेष रामबली सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर दुलारपुर में बैठक: 23 को जिला स्तरीय रामायण संगोष्ठी और 24 अक्टूबर को राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन का होगा आयोजन 2बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर, शुक्रवार को द्वादश कर्म के अवसर पर जिला स्तरीय रामायण संगोष्ठी एवं दुलारपुर ग्राम का सर्वगोत्रीय शांतिभोज आयोजित किया जाएगा। वहीं, 24 अक्टूबर, शनिवार को तेरहवीं के अवसर पर राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन सह शांतिभोज का आयोजन होगा। उपस्थित सदस्यों ने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प लिया।

स्मृतिशेष रामबली सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर दुलारपुर में बैठक: 23 को जिला स्तरीय रामायण संगोष्ठी और 24 अक्टूबर को राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन का होगा आयोजन 3बैठक में श्री नंद किशोर सिंह, श्री सुदर्शन सिंह, श्री पीयूष कुमार, श्री पंकज राधे-राधे, श्री राम पुकार सिंह, श्री राकेश कुमार महंथ, श्री प्रभाकर राय, श्री राम कुमार मिश्रा एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही।

स्मृतिशेष रामबली सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर दुलारपुर में बैठक: 23 को जिला स्तरीय रामायण संगोष्ठी और 24 अक्टूबर को राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन का होगा आयोजन 4रामबली बाबू का जीवन समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम न केवल दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धांजलि होंगे, बल्कि सामाजिक एकता, पारस्परिक सद्भाव और गोत्रीय बंधुत्व को सुदृढ़ करने का भी महत्वपूर्ण अवसर बनेंगे।

Share This Article