आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बछ्वाड़ा से चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर अंचल परिषद की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk


बेगूसराय/बछवाड़ा-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बछवाड़ा अंचल परिषद की बैठक पार्टी अंचल कार्यालय बैंक बाजार बछवाड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रणधीर ईश्वर ने किया। बैठक में बछवाड़ा प्रखंड के सभी 18 पंचायत के अंचल परिषद सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव लड़ेगी और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करेगी। बैठक में सर्वप्रथम अंचल मंत्री कॉमरेड भूषण सिंह ने पूर्व कार्यों की रिपोर्टिंग में बताया की बछवाड़ा प्रखंड के सभी बूथ पर पार्टी ने बीएलए की नियुक्ति कर ली है और आज की बैठक के बाद सभी बूथ पर आम लोगों से जनसंपर्क कर बूथ कमेटी का भी निर्माण एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने फैसला लिया है की खेत मजदूर यूनियन का भव्य जिला सम्मेलन 29 जून को बछवाड़ा प्रखंड में ही आयोजित किया जाएगा ।

- Sponsored Ads-

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बछ्वाड़ा से चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर अंचल परिषद की बैठक आयोजित 2जिसमें जिले भर के सैकड़ो प्रतिनिधि शामिल होंगे और बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर हजारों की रैली आयोजित की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय के जिला मंत्री पूर्व विधायक कॉमरेड अवधेश कुमार राय ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा सीटों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इंडिया महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करेगी। जिसमें बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशेष तैयारी के साथ हम लोग उतरेंगे। आगामी 01 जून को नौजवान संघ का जिला सम्मेलन बखरी में प्रस्तावित है जिसमें बछवाड़ा से भी विभिन्न पंचायत के सभी बूथ से नौजवान इस सम्मेलन में भाग लेने बखरी जाएंगे। वहीं बैठक में जिला मंत्री ने कहा की “चलो बूथ की ओर” नारे के साथ आज से प्रत्येक बूथ पर चुनाव की तैयारी हेतु जनसंपर्क किया जाए और एक माह के अंदर महागठबंधन के साथियों के साथ संयुक्त बूथ कमेटी का निर्माण किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बछ्वाड़ा से चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर अंचल परिषद की बैठक आयोजित 3वर्तमान समय में जो केंद्र और राज्य की सरकार है वह चुनावी फायदे के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग धड़ल्ले से कर रही है। चाहे वह चुनाव आयोग हो या अन्य संस्थाएं। वह बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं । जिसको नाकाम करने के लिए सभी बूथ के बीएलए, मतदाता सूची में उत्पन्न गड़बड़ी को दूर कर रहे हैं। हमारा सभी पंचायत में पार्टी का शाखा सम्मेलन भी एक माह के अंदर संपन्न होगा जिसमें नए नेतृत्व का चयन कर अंचल सम्मेलन बछवाड़ा प्रखंड के चमथा-03 पंचायत में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा । जिसमें हजारों लोगों की रैली आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय अंचल सम्मेलन में सभी पंचायत से आए हुए सैकड़ो प्रतिनिधि पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, जिला परिषद् वीणा देवी, एआईएसएफ जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, बीरबल राम, सनाउल्लाह अंसारी, पूर्व जिला परिषद् प्रमिला सहनी, अंचल सचिव एआईवाईएफ रजनीश कुमार, संतोष पासवान, हरेराम महतो, मो. यूसुफ, दिनेश दास, सोनू इकबाल, पूर्व मुखिया मन्नान अंसारी, शिव नारायण राउत समेत अंचल परिषद के 59 सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article