डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग को लेकर बुलाई गई पंचायत में दोनों की शादी करा दी गई।

हालांकि, इस फैसले से घरवालों ने लड़का और लड़की को घर से बेदखल कर दिया और इस फैसले से नाराज गोतिया के लोगों ने परिवार के पांच लोगो के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।बता दे कि मनीष कुमार और उसकी भाभी खुशबू कुमारी जो दो बच्चों की मां है ,के बीच पिछले तीन-चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था
और जब इस की जानकारी लड़की के पति को और ग्रामीणों को लगी तो गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत में दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।इसके बाद पंचों ने फैसला सुनाते हुए सार्वजनिक रूप से मनीष कुमार से खुशबू कुमारी की मांग में सिंदूर डलवाकर दोनों की शादी करा दी
इस दौरान युवती के पति ने भी सहमति जताई और अपने दोनों बच्चों को अपने साथ रख लिया। बता दे कि युवती की शादी वर्ष 2018 में चकौती गांव निवासी राजेश कुमार से हुई थी, जिससे उसे एक बेटा और एक बेटी है, लेकिन वैवाहिक जीवन संतोषजनक नहीं होने के कारण उसका अपने देवर मनीष कुमार से प्रेम संबंध हो गया।
इधर परिवार के लोग घर में नहीं रखने के फैसले से गोतिया के लोग नाराज हो गए।आरोप है कि उन्होंने मनीष कुमार और खुशबू कुमारी को गांव से बाहर भेजने के बाद भी मनीष के परिवार पर हमला कर दिया।इस मारपीट में 5 लोग घायल हो गए वही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट