नालंदा में श्राध्यक्रम का भोज खाने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई गोलीबारी, पांच लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

श्राद्धकर्म का खाना खाने के लिए दीपक कुमार गया हुआ था,इसी बात को लेकर अनंत राम ने अपने भाई मोहन राम के घर पर चढ़कर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के इंदवास गांव में देर रात श्राद्धकर्म के भोजन खाने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की घटना घटी। इस दौरान 2 लोगों को गोली लग गई जबकि तीन अन्य मारपीट के दौरान जख्मी हो गए।

आनन-फानन में सभी घायलों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नाजुक हालत में मोहन राम को हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में जख्मी दीपक कुमार ने बताया कि वह बगल में ही किसी वृद्ध की मौत हो गई थी उसी की श्राद्धकर्म का खाना खाने के लिए दीपक कुमार गया हुआ था।

- Sponsored Ads-

नालंदा में श्राध्यक्रम का भोज खाने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई गोलीबारी, पांच लोग जख्मी 2इसी बात को लेकर अनंत राम ने अपने भाई मोहन राम के घर पर चढ़कर गोलीबारी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमे मोहनराम को गोली लग गई वही बीच बचाव में आये कारू राम को भी छाती में गोली लग गयी। जबकि हीरालाल संजीव राम और दीपक कुमार जख्मी हो गए।

वही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा कि घटना की जानकारी रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह को दी गई है। फिलहाल इस मामले में अब तक अग्रतर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article