नालंदा जिले में कोर्ट से काम कर घर जा रहे अधिवक्ता पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर किया जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के अंबेर मोहल्ले में एक अधिवक्ता के ऊपर असामाजिक तत्वों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अधिवक्ता शैलेंद्र उर्फ मुन्ना कुमार ने बताया कि वह अपने कोर्ट का काम समाप्त कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अंबेर मोहल्ले में ही असामाजिक तत्वों के द्वारा अधिवक्ता शैलेंद्र उर्फ मुन्ना कुमार के ऊपर हमला कर दिया। इन असामाजिक तत्वों का मंशा अधिवक्ता की जान लेने की थी। अधिवक्ता के द्वारा शोर मचाने पर उनकी जान बची।

नालंदा जिले में कोर्ट से काम कर घर जा रहे अधिवक्ता पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर किया जख्मी 2अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्व दो की संख्या में थे। मारपीट के दौरान हाथ में लिए फाइल और पास में रखे रुपए भी असामाजिक तत्वों ने छीन लिया। फिलहाल जख्मी हालत में अधिवक्ता को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल सहयोगियों के द्वारा लाया गया है। इस मामले में फिलहाल 2 बदमाशों को पकड़ कर बिहार थाना के हवाले किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर पूर्व की विवाद से भी इनकार किया है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article