बछवाड़ा में आदमखोर कुत्ते का आतंक जारी फिर एक व्यक्ति को काटकर किया घायल

DNB Bharat Desk

वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की टीम शुक्रवार से विभिन्न बहियार में अपना सर्च अभियान चलाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहियार में कुत्ते काटने पर शिलसिला लगातार जारी है। गुरूवार को बछवाड़ा पंचायत के टारा गांव के बहियार में आवारा कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।बछवाड़ा में आदमखोर कुत्ते का आतंक जारी फिर एक व्यक्ति को काटकर किया घायल 2 घायल व्यक्ति की पहचान टारा गांव निवासी राम हरी यादव का 41 वर्षीय पुत्र संजय यादव के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की अहले सुबह उक्त व्यक्ति बहियार खेत देखने गया था। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने पीछे से हमला कर दिया। जब तक आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग जमा होते तब तक आवारा कुत्तों ने उक्त व्यक्ति को नोच नोच कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

अब लोगो को कुत्ते के आतंक से मिलेगी निजात

- Sponsored Ads-

लगातार हो रहे कुत्ते के हमले को देखते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार के द्वारा बछवाड़ा एवं भगवानपुर प्रखंड में आवारा कुत्तों द्वारा आम जनों पर बढ़ते हमले से छुटकारा हेतु वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,बिहार सरकार के अधिकृत आखेटक श्री शक्ति कुमार को पत्र देकर इस कार्य को जल्द प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार ने बताया कि वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की टीम शुक्रवार से विभिन्न बहियार में अपना सर्च अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि पहले तीन सदस्य की टीम बछवाड़ा पहुंच रही है। जो विभिन्न बहियार में अपना काम कुत्ते पर करेंगी। एक दो दिन में चार पांच लोगो की और टीम पहुंचेगी जो कुत्ते और नील गाय से आम लोगो को निजात दिलायगी।बछवाड़ा में आदमखोर कुत्ते का आतंक जारी फिर एक व्यक्ति को काटकर किया घायल 3 उन्होंने बताया कि ईलाके के किसानो अगर नील गाय से परेशान है तो पंचायत के मुखिया को आवेदन देना होगा। उसके बाद किसानो को नील गाय से भी निजात दिलाया जायगा। श्री कुमार के द्वारा शीघ्र है प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनों को आवारा कुत्तों से छुटकारा हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सहमति दी गई है जल्द है इलाके के आवारा कुत्तों को आम लोगों से छुटकारा मिल पाएगी वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की टीम कल से विभिन्न बाजारों में अपना सर्च अभियान चलाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

Share This Article