बेगूसराय में अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में किया लुटपाट, पिता पुत्र समेत तीन घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कडी में एक बार फिर बेंखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में लूटपाट करने के दौरान पिता पुत्र समेत तीन लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम स्थित एनएच 31 के समीप की है। वही घायल पिता पुत्र की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव के रहने वाले मनोज यादव एवं पुत्र अभिषेक यादव और पंकज यादव के रूप में की गई है। घायल पंकज कुमार ने बताया कि अपना किराना दुकान खोलकर बीती रात रखे हुए थे तभी हथियार के बल पर किराना दुकान में रखे रुपया लूटने के लिए एक अपराधी पहुंचे।

- Sponsored Ads-

जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर पीटना शुरू कर दिया पिटाई देख बचाने भाई मनोज यादव और भतीजा अभिषेक यादव आया तो अपराधियों ने पिस्तौल के बट से उसे भी वहेरमी से पिटाई कर दी। इस अपराधी के पिटाई से पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने नगर थाना पहुंचकर अपराधी के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बेगूसराय डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article