नालन्दा: चोरी में असफल होने पर अज्ञात चोरों ने दुकान में लगाई आग, चार दुकान जलकर हुआ खाक, एक महंगी कार भी जली, चार सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट

DNB Bharat Desk

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में चार छोटे छोटे सिलेंडर भी आग के कारण ब्लास्ट हुआ है।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए।

नालन्दा: चोरी में असफल होने पर अज्ञात चोरों ने दुकान में लगाई आग, चार दुकान जलकर हुआ खाक, एक महंगी कार भी जली, चार सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट 2पीड़ित दुकानदारों के अनुसार फर्नीचर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है की चोरी के असफल प्रयास से गुस्साए चोरों के द्वारा दुकान में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

नालन्दा: चोरी में असफल होने पर अज्ञात चोरों ने दुकान में लगाई आग, चार दुकान जलकर हुआ खाक, एक महंगी कार भी जली, चार सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट 3मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय पुलिस सिलेंडर ब्लास्ट घटना से इनकार कर रही है।

Share This Article