बाइक की ठोकर से बालक जख्मी,शिकायत करने पहुंचे, बाइक चालक के परिजनो ने की पीटाई,मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एस एच 55 पर बरियारपुर पश्चिम गांव के समीप बाइक सवाल युवक ने एक बालक को ठोकर मार कर जख्मी कर दिया। बाइक सवार की पहचान बरियारपुर पश्चिम बर्बाद घाटोल निवासी सुरेश यादव के पुत्र के रूप में किया गया है।  जबकि जख्मी बालक स्थानीय राम सागर यादव का नाती है। जिसकी शिकायत खुदाबंदपुर सी एस सी में चल रहा है ।

- Sponsored Ads-

बालक को ठोकर मारने की शिकायत लेकर  उसके नाना बाइक सवार के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने शिकायत करने पहुंचे जख्मी बालक के नाना ,नानी मौसी, और मामा को खंती और कुदाल से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया सूचना पर पहुंचे 112 की टीम ने सभी जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गंभीर रूप से चारों जख्मी की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बाइक की ठोकर से बालक जख्मी,शिकायत करने पहुंचे, बाइक चालक के परिजनो ने की पीटाई,मामला दर्ज 2घटना के बाबत जख्मी बरियारपुर पश्चिम गोरबंधा निवासी रामसागर यादव ने पुलिस पुलिस को बताया ग्रामीण सुरेश यादव का लड़का मेरे नाती को बाइक से ठोकर मार दिया ।इसकी शिकायत करने जब हम सुरेश यादव के घर पहुंचे तो सुरेश  एवं उनके घर वालों ने हम लोगों को खंती और कुदाल से पिटकर जख्मी कर दिया। घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस को दिया गया है इसकी पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांचोपरांत करवाई किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article