चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिसकर्मी की बस में ट्रक ने मारा टक्कर, तीन की मौत 15 घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन पुलिस के जवान की मौत हो गई जबकि 35 जवान जख्मी हो गए। घटना गोपालगंज के सिधवलिया थानाक्षेत्र के बरहिमा के समीप घटी।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी में सुपौल जा रहे जवानों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें पुलिस के तीन जवान की मौत हो गई जबकि करीब 35 जवान जख्मी हो गए। जख्मी जवानों में तीन की हालत गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

मृतक जवानों की पहचान अशोक कुमार उरांव, पवन महतो और दिग्विजय कुमार के रूप में की गई। मामले में गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जवानों से भरी बस में ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जवान चुनाव ड्यूटी में सुपौल जा रहे थे, इसी दौरान खाना खाने के लिए एक होटल पर बस रुक रही थी तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article