बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

DNB Bharat Desk

घटना छौराही थाना क्षेत्र के परोरा चौक के समीप की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षक कन्हैया कुमार शाह की मौत हो गई । घटना छौराही थाना क्षेत्र के परोरा चौक के समीप की है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम 2बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर निवासी कन्हैया कुमार साह नियोजित शिक्षक के रूप में वर्ष 2007 में योगदान किया था। और फिलहाल वह छौराही प्रखंड के परोरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे ।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम 3 प्रत्येक दिन की भांति शनिवार को भी विद्यालय गए और शिक्षण कार्य खत्म करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे । इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने परोड़ा चौक के समीप उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जब तक लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते तब तक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम 4तत्पश्चात उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था आगे की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article