भगवानपुर के शेरपुर गांव में करंट से पशु की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के कीरतपुर पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव के वार्ड संख्या 12 में बुधवार को करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को काफी नुकसान हुआ है।

- Sponsored Ads-

मृत भैंस की पहचान विवक राय के पुत्र विजय राय की बताई जा रही है। बताया जाता है कि अचानक करंट की चपेट में आने से भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Share This Article