अनियंत्रित बाइक सवार ने एक को मारी टक्कर, दोनों जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार की देर शाम वीरपुर पश्चिम पंचायत के मक्तब के पास खड़े एक मूक बधिर यूवक को अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी मूक बधिर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। जख्मी मूक बधिर की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 6 के मोहम्मद शमीम के  पुत्र मोहम्मद इम्तियाज के रूप में की गई। जबकि चोटिल बाइक सवार की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 6 के मोहम्मद असगर के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article