समस्तीपुर: देशी कट्टे के साथ डांसर का वीडियो वायरल,एसपी ने कहा-होगी कार्यवाई

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से कट्‌टा लेकर एक नर्तकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो थाने के सांखमोहन गांव का बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 इस मामले में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने लोकल पुलिस से रिपोट तलब किया है। वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।  विभूतिपुर थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है। पहला वीडियो 39 सकेंड, दूसरा 4 सकेंड व तीसरा 33 सकेंड का वीडियो बताया जा रहा है। तीनों वीडियो में डांसर भोजपुरी गीत पर हाथ में देसी कट्‌टा लेकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

समस्तीपुर: देशी कट्टे के साथ डांसर का वीडियो वायरल,एसपी ने कहा-होगी कार्यवाई 2 पहले वीडियो जिसमें भोजपुरी गीत हाथ भईल लाल कोनो कांड कैलेवारह, पर डांसर डांस कर रही है। इससे पूर्व मंच के पास एक युवक डांसर को देसी कट्‌टा देता है। जबकि समाने से एक युवक गाने की धुन पर डॉस कर रहा है। स्टेज के पास 5 से 7 युवक भी मौजूद दिख रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अपने हाथ में पिस्तौल लेकर नर्तकी को देता नजर आ रहा है। 

समस्तीपुर: देशी कट्टे के साथ डांसर का वीडियो वायरल,एसपी ने कहा-होगी कार्यवाई 3इसके बाद नर्तकी पिस्तौल हाथ में लेकर डांस करने लगती है। वीडियो में मौजूद लोग हंसी-मजाक करते और कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। हथियार के साथ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूसरा वीडियो महज चार सकंड का है। जिसमें मंच पर डांसर के साथ एक युवक डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में मंच पर डांसर के साथ कई युवक दिख रहे हैं।

 समस्तीपुर: देशी कट्टे के साथ डांसर का वीडियो वायरल,एसपी ने कहा-होगी कार्यवाई 4इस दौरान भी भोजपुरी गीत बज रहा है। बताया गया है कि तीनों वीडियो थाने के साखमोहन गांव का है। जहां जन्म दिवस उत्सव के दौरान डांसर को बुलाया गया था।  इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

 समस्तीपुर: देशी कट्टे के साथ डांसर का वीडियो वायरल,एसपी ने कहा-होगी कार्यवाई 5जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस के संज्ञान में वीडियो आया है। वीडियो कब की है। इसको लेकर जांच चल रही है। जल्द ही सबो को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article