बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बदमाश खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। 

- Sponsored Ads-

ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा इलाके का है, जहां हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ बदमाशों के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।वायरल वीडियो में जमीन पर चादर बिछाकर कट्टा, राइफल और कारतूस रखे नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ बदमाश पास बैठकर सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में हथियारों के साथ चिकन पार्टी करते बदमाश नजर आ रहे हैं। 

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 2वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा का है। गंगा के कछार में बसा यह इलाका भौगोलिक रूप से काफी दुर्गम माना जाता है और पुलिस के लिए यहां पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में अपराधी इस इलाके को अपनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं।

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 3सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर बदमाश इलाके में दहशत कायम करने और अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने का जुनून भी ऐसे मामलों में सामने आ रहा है।

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 4वीडियो वायरल होने के बाद बलिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में दियारा इलाके के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 5पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे एक मुख्य व्यक्ति की पहचान नौरंगा निवासी सुदामा चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: हथियारों की नुमाइश और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 6वीडियो में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि वीडियो में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने वाले इन बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई कितनी तेज होती है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article