डीएनबी भारत डेस्क
सिलाव थाना क्षेत्र के थानु बीघा गांव का एक कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक युवक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अवैध हथियार लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 1 जुलाई 2026 का है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।वायरल वीडियो में एक घर के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक महिला डांसर के साथ फिल्मी और अश्लील गीतों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल या कट्टा जैसा हथियार लेकर उसे हवा में लहराते हुए बेखौफ अंदाज में डांस करता दिखता है। वह कई बार डांसर के बेहद करीब जाकर भी हथियार का प्रदर्शन करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान फायरिंग या कोई अन्य अप्रिय घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
डीएनबी भारत डेस्क