नालंदा के परवलपुर में बड़ा हादसा: आंगनवाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल, एक का पैर टूटा

DNB Bharat Desk

परवलपुर प्रखंड के जयशिव बिगहा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–6 में अचानक पढ़ाई के दौरान छत का निचला भाग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में केंद्र में पढ़ रहे आधा दर्जन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एकंगरसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।घायलों में 4 वर्षीय आकाश कुमार अन्नू कुमारी, तन्नू कुमारी 3 वर्षीय आर्यन कुमार,आयुष कुमार सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। इनमें आकाश कुमार को सबसे अधिक चोट आई है और उसका पैर टूट गया है।

नालंदा के परवलपुर में बड़ा हादसा: आंगनवाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल, एक का पैर टूटा 2इस संबंध में आंगनवाड़ी सेविका उषा देवी ने बताया कि एक वर्ष पूरे 77 हजार रुपये की लागत से केंद्र की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के कुछ समय बाद ही छत का प्लास्टर गिरने की घटना घटित हुई है, जिससे बच्चों को चोटें आईं। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने आंगनवाड़ी भवन की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article