बेगूसराय में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । वही युवक का शव रेल के पटरी पर मिला जहां सर धर से अलग था। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के तेघरा स्टेशन के निकट गुमटी नंबर 14 / 15 के पास की है।

मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के रहने वाले अनिल कुमार का पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार घर से किसी काम के लिए समस्तीपुर जा रहा था। ट्रेन के सफर करने के दौरान ही सचिन कुमार की ट्रेन से नीचे गिरने से ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article