साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

ताजपुर में कोल्ड स्टोरेज चौक से हॉस्पिटल जाने वाली रोड के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में कोल्ड स्टोरेज चौक से हॉस्पिटल जाने वाली रोड में कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक ट्रक ने कुचल दिया। इससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रक चालक को पकड़ने के बाद लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया।

- Sponsored Ads-

साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2मृत छात्रा इंटर में पढ़ती थी। मृत छात्रा शिवांजलि कुमारी पड़ोसी जिला वैशाली के बकार गांव निवासी अरुण राय की पुत्री थी। बताया गया है कि वह प्रतिदिन सुबह कोचिंग के लिए साइकिल से ताजपुर आती थी। सोमवार सुबह भी आ रही थी। उसी दौरान बालू लदे ट्रक ने पीछे से तेज आवाज में हॉर्न बजाया,

साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 3जिससे असंतुलित हो साइकिल समेत गिर ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गयी। हादसे के बाद लोगों ने खदेड़ कर चालक को पकड़ सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article