समस्तीपुर: सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत,लोगो ने जमकर काटा बवाल

DNB Bharat Desk

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाने के मुरारपुर गांव निवासी मो.यूनुस के रूप में हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाने के सरसौना गांव के मुन्नी चौक के पास स्थित duraton cement फैक्ट्री परिसर में ट्रक से कुचलकर एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाने के मुरारपुर गांव निवासी मो.यूनुस के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण सीमेंट फैक्ट्री पहुच कर बवाल मचाया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत,लोगो ने जमकर काटा बवाल 2वही मामले की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर काफी मोशक्कत के बाद लोगो को समझाया और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।हालांकि परिवार के लोग अभी तक घटनास्थल पर नही पहुचे है जिस कारण ग्रामीण शव को लेकर सीमेंट फैक्ट्री के बाहर ही बैठे हुए है ।

समस्तीपुर: सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत,लोगो ने जमकर काटा बवाल 3जिस कारण शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा जा सका है।शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।घटना के संबंध में बताया गया है कि संध्या में दो ट्रको को फैक्ट्री परिसर में लगाया जा रहा था।मो. यूनुस अपनी गाड़ी लगाने के बाद दूसरे ट्रक के चालक को गाड़ी पार्क करवा रहा था।

समस्तीपुर: सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत,लोगो ने जमकर काटा बवाल 4इसी दौरान गाड़ी बैक करने में वह ट्रक के नीचे आ गया।जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गयी ,हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई,हालांकि पुलिस सही वक्त पर मौके पर पहुच कर मामले को शांत कराया वरना किसी अनहोनी होने की भी आशंका हो सकती थी ।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article