बेगूसराय के नावकोठी में सोना लूटकांड के आरोपी के घर छापेमारी के दौरान बम विस्फोट, 2 पुलिस पदाधिकारी और STF के 3 जवान घायल

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के वृंदावन में पुलिस के द्वारा दरभंगा में हुई सोना लूटकांड के गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी संदीप कुमार के घर पर पुलिस के द्वारा तलाशी अभियान के दौरान बम विस्फोट हो गया।बम विस्फोट में नावकोठी थाना के पुलिस पदाधिकारी विपिन ओझा और गुड़िया कुमारी तथा एसटीएफ के तीन जवान जिसमें धर्मेंद्र कुमार,ज्ञानी कुमार और नगीना कुमार घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

उसे स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है।घटनास्थल पर एसटीएफ और नावकोठी के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और संदीप कुमार के नींबू के खेत से 8 किलो चांदी,210 ग्राम सोना तथा 28 किलो सिक्का पुलिस ने बरामद किया है।संदीप कुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपने घर के सामने बने फुलवारी में सोना छुपाए रखने की बात कही थी।

बेगूसराय के नावकोठी में सोना लूटकांड के आरोपी के घर छापेमारी के दौरान बम विस्फोट, 2 पुलिस पदाधिकारी और STF के 3 जवान घायल 2पुलिस शनिवार को उसके फुलवारी में सोने की तलाशी के लिए खुदाई शुरू किया।खुदाई के दौरान बम विस्फोट हो गया,जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार,सब इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह,थानाध्यक्ष मो फिरदौस,अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार,सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया।

बेगूसराय के नावकोठी में सोना लूटकांड के आरोपी के घर छापेमारी के दौरान बम विस्फोट, 2 पुलिस पदाधिकारी और STF के 3 जवान घायल 3वहीं डॉग स्क्वायड की टीम के हेड कांस्टेबल एसके दास के नेतृत्व में कांस्टेबल संदीप कुमार और टॉस डॉग के साथ पूरे इलाके में खोजी अभियान चल रहा है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड एवं बमनिरोधक दस्ता भी पहुंच गई।पुलिस को घटनास्थल से कुछ बम और बरामद होने की उम्मीद थी।बम निरोधक दस्ता के द्वारा घटनास्थल की काफी छानवीन की गई।न्यूज़ लिखे जाने तक घटनास्थल से विस्फोट हुए बम के अलावा दूसरा बम बरामद नहीं हुआ।पुलिस ने घटना स्थल की पूर्ण घेराबंदी कर कैम्प कर रही है।

Share This Article