बिजली करंट की चपेट में आने से एक छात्र की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर एक छात्र को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर पंचायत की है। मृतक की पहचान काजी रसलपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी और फिलहाल घर पर ही रहकर अपने परिवार के लोगों का काम में हाथ बटाता था।

बिजली करंट की चपेट में आने से एक छात्र की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि आज प्रिंस कुमार अपने गाय को खाना देने के लिए जा रहा था उसी वक्त घर के नजदीक से गुजर रही 440 वोल्ट की तार टूट कर गिर गई और जिसकी चपेट में प्रिंस कुमार आ गया।

- Sponsored Ads-

बिजली करंट की चपेट में आने से एक छात्र की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों में मचा कोहराम 3आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के उपरांत प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article