बेगूसराय में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटने से चार यात्री गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलट गया। वहीं इस हादसे में ऑटो पे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए इलाजरात है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

घायल व्यक्ति की पहचान विपिन कुमार संतोष कुमार खुशी कुमारी दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बलिया बस स्टैंड से ऑटो पर सवार होकर डंडारी की ओर जा रहा था। तभी अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटने से चार यात्री गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और को किसी तरह सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article