बेगूसराय में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पिकअप को रौंदते हुए घर में घुसा, चालक घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बीती रात उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रक एक पिकअप में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे बने घर में घुस गई ।

- Sponsored Ads-

 गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर पूरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने तेघड़ा अनुमंडल  अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय की ओर से ट्रक आ रही थी और तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर के समीप उसका अगला पहिया ब्लास्ट कर गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप बैन में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे बने घर में घुस गई। 

बेगूसराय में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पिकअप को रौंदते हुए घर में घुसा, चालक घायल 2आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा ड्राइवर को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला गया जिससे कि उसकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

Share This Article