बेगूसराय में शराब माफियाओं पर शिकंजा, उत्पाद विभाग ने 700 लीटर से अधिक शराब पर चलवाया बुलडोजर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में उत्पाद विभाग और पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब को विनष्टिकरण किया गया है। यह कार्यवाही बेगूसराय के बाजार समिति में उत्पाद विभाग के द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया था।

- Sponsored Ads-

सभी बरामद की शराब को उत्पाद पुलिस के द्वारा विनिष्टीकरण किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों से,अधिकारियों की मौजूदगी में की गई ताकि अवैध शराब को फिर से उपयोग में न लाया जा सके। इस संबंध में उत्पाद इंस्पेक्टर राम विनय सिंह ने बताया है कि अलग-अलग थाना क्षेत्र से लगभग 700 लीटर से अधिक विदेशी शराब को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

बेगूसराय में शराब माफियाओं पर शिकंजा, उत्पाद विभाग ने 700 लीटर से अधिक शराब पर चलवाया बुलडोजर 2उन्होंने बताया है कि उत्पाद पुलिस के द्वारा लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई जा रही है जिसके तहत भारी मात्रा में शराब को पकड़ा जा रहा है। और पकड़ने के बाद उत्पाद पुलिस के द्वारा लगातार नष्ट भी किया जाता है।

Share This Article