75 वर्षीय भाकपा नेता के निधन से सीपीआई कार्यकर्ताओं में शोक

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेनहरपुर पंचायत के खरमौली गांव निवासी भाकपा नेता रामाशीष महतो का बुधवार को निधन हो गया।वे 75 वर्ष के थे परिजनों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे बीमार चल रहे थे।वे वर्ष 1967 से भाकपा के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे ।इस दौरान उन्हें पार्टी के तरफ से व किसान नेता के रूप में कई जिम्मेदारीयान दी गई थी।

- Sponsored Ads-

जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।उनके निधन की सूचना पाकर पूर्व विधायक अवधेश राय,मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह,पंसस रीता चौरसिया ,राजेंद्र चौधरी,मनोज यादव,मिंटू यादव,चंद्रप्रकाश नारायण सिंह,सुरेश पासवान अशोक सिंह,सहित दर्जनों भाकपा नेताओं ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पार्टी झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी।

उसके बाद स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने शवयात्रा निकाली।यह शवयात्रा उनके आवास से शुरू होकर पार्टी के आंचल कार्यालय वीरपुर में पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गया।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article