डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के तेघरा थाना पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। जहां जिले में नशीली पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में तेघरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दनियालपुर गाँव से छापेमारी कर 11,25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि तेघरा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एक व्यक्ति के द्वारा नशीली पदार्थ स्मैक की तस्करी की जा रही है इसी दौरान तेघरा थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया वही दनियालपुर गाँव से विवेका कुमार को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 11,25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वही तेघरा थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि तेघरा थाना को सूचना मिली थी की आलापुर में एक व्यक्ति के द्वारा हथियार का कारोबार किया जा रहा है। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया जहा पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगा वही पुलिस ने एक युवक को खदेर कर पकड़ा जिसके निशानदेही पर घर मे छुपकर रखा हुआ तीन देशी पिस्तौल 19 जिन्दा कारतूस और 9 खोखा बरामद किया गया। और अन्य परार युवक की तलाश की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क