डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में खबर चलने के बाद बलिया थाने की पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है। दरअसल आज बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोनू मोनू नामक दो अपराधी की गिरफ्तारी की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था कि पुलिस के द्वारा अपराधी की कमर में पिस्टल को डाला जा रहा है । स्थानीय लोगों ने भी इस बात का विरोध किया था ।

लेकिन अब बलिया के डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया है कि 20 जून को बच्चों बच्चों के विवाद में गांव के ही दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें एक पक्ष के लोग जब दूसरे पक्ष के यहां शिकायत करने पहुंचे तब दूसरे पक्ष की एक महिला ने अपराधी सोनू मोनू को फोन कर दिया था और सोनू मोनू वहां पर पहुंचे तथा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना में पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए थे और इसी बात को लेकर बलिया थाने में सोनू मोनू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था और आज जब पुलिस सोनू मोनू के गिरफ्तारी के लिए उसके घर के समीप पहुंची और घेराबंदी की तब अपराधी सोनू ने पुलिस पर हथियार लहराकर धमकी देने लगा।

तब काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अपराधी सोनू मोनू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । पुलिस के अनुसार पुलिस के द्वारा ना तो किसी को फसाने का काम किया जाता है और ना ही किसी को बचाने का। बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही खबर भ्रामक है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस के पक्ष एवं दावों की पोल खुल रही है । हालांकि अपराधी सोनू मोनू पर भी बलिया थाने सहित कई थाने में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।
डीएनबी भारत डेस्क