समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के डीह सरसौना गांव में पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए इसमें संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि डीह सरसौना गांव स्थित एक मकान में मिनी गन फैक्ट्री संचालित है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 2सूचना मिलते ही समस्तीपुर, बंगरा और एसटीएफ की टीम ने छापामारी कर मामले का खुलासा किया साथ ही मौके पर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में डीह सरसौना गांव के दीपक कुमार सिंह और भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी राजेश चौधरी शामिल है।

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 3उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर से 6 मैगजीन, 2 पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल के अलावा गन बनाने का सामान बरामद किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक चरित्र का पता लगा रही है।उन्होंने पुलिस की इस करवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Share This Article