डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउरा पंचायत निवासी एक युवक को गुजरात एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या-08 निवासी मो. जाहिद के पुत्र मुर्शीद जहीर अख्तर शेख के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुर्शीद पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े होने का आरोप है। गुजरात एटीएस की टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बिहार समेत अन्य राज्यों के कुछ युवाओं की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां संभावित नेटवर्क खंगाल रही हैं। मुर्शीद अपने दो भाइयों के साथ मुंबई में रहता था। वहां एक भाई मजदूरी करता है, जबकि मुर्शीद बिरयानी की दुकान चलाता था।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह इसी आड़ में गतिविधियां संचालित कर रहा था,जाहिद अख्तर शेख ने आठवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है और वह अपने भाई के साथ मुंबई में एक बिरयानी की दुकान पर काम करता था। स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों को 11 दिनों की एटीएस हिरासत में भेज दिया। एटीएस अब उनसे उनके पूरे नेटवर्क और आगे की संभावित योजनाओं को लेकर पूछताछ करेगी।
एटीएस द्वारा इरफान पठान के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर जिहादी प्रचार सामग्री के साथ-साथ आईएसआईएस से जुड़े संदिग्धों से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह भी सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी और फंडिंग जुटाने की कोशिशों में लगे थे। इस मामले में एटीएस ने धारा 61 (आपराधिक साजिश) और धारा 148 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
वही इस सम्बन्ध में मुर्शिद के पिता जाहिद ने कहा मुर्शीद 1 वर्ष पहले अपने भाई के साथ मुंबई गया था वह गांव में ही पढ़ाई लिखाई करता था। लेकिन उसका स्वास्थ्य सही नहीं रहता था जिसको लेकर उसके भाई मुंबई ले गए जहां उसके भाई बिरयानी का दुकान चलाते थे परिवार के लोगों का भी कहना है कि मुर्शीद कैसे आतंकी संगठन में जुड़ गया!
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट