अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी, नालंदा पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां विगत कुछ दिनों से कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरडीह गांव में अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस के नाम पर सस्ते ब्याज दर पर लोन देने के नाम पर साइबर ठग करने वाले सदस्यों के सक्रिय होने की सूचना कतरीसराय थाना को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी, नालंदा पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार 2

छापामारी के दौरान कुल पांच व्यक्तियों अभिषेक सिंह अंकित राज,अमरेश कुमार, प्रभात कुमार,विक्रम कुमार को साइबर ठगी के सामग्री के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त कुल 11  मोबाइल बरामद किया गया है।

अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी, नालंदा पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार 3

बरामद मोबाइल से अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस से संबंधित विज्ञापन के साक्ष्य पाए गए। इस घटना के संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल में प्रयुक्त नंबरों का साइबर पुलिस पोर्टल पर जांच करने पर अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से ठगी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज पाई गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article