नालंदा: थरथरी थाना क्षेत्र के रुपनबीघा गांव में जमीनी विवाद में हुई रोड़ेबाजी और गोलीबारी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

DNB Bharat Desk

थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के रूपन बीघा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में गोलीबारी और रोड़ेबाजी होते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

 घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। दरअसल राजनंदन प्रसाद और अपने ही रिश्तेदार से जमीन का विवाद चल रहा है।इसी जमीनी विवाद को लेकर 5 मार्च को कहासुनी हुई, देखते ही देखते कहा सुनी गोलीबारी और रोड़ेबाजी में तब्दील हो गई। 

नालंदा: थरथरी थाना क्षेत्र के रुपनबीघा गांव में जमीनी विवाद में हुई रोड़ेबाजी और गोलीबारी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 2वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह से बेखौफ होकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी कर रहे हैं। वही इस घटना में राजनंदन प्रसाद की पत्नी सुमिरक देवी के द्वारा थरथरी थाना में आवेदन दिया गया है। 

नालंदा: थरथरी थाना क्षेत्र के रुपनबीघा गांव में जमीनी विवाद में हुई रोड़ेबाजी और गोलीबारी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 3थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।

Share This Article