बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था युवक शव बलान नदी किनारे बरामद, युवक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

DNB Bharat Desk

युवक के पिता राम महतो ने बताया कि सोमवार की शाम बहू घर में झगड़ा करके मायके परबंदा चली गई। मंगलवार की रात्रि में सुबोध ससुराल गया। फिर वापस नहीं आया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बलान नदी स्थित जगदर घटही घाट से पुलिस ने बरामद किया है। वही शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था युवक शव बलान नदी किनारे बरामद, युवक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप 2बताते चलें कि शुक्रवार की देर शाम वीरपुर थाना के बलान नदी जगदर घटही घाट से एक युवक का शव बरामद किया है। वही शव युवक की हत्या के बाद ठिकाने लगाने के लिए बालन नदी में फेंकने की ओर संकेत कर रही है। युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र गेन्हरपुर पंचायत के बड़हारा वार्ड 7 निवासी निवासी राम महतो के 31 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था युवक शव बलान नदी किनारे बरामद, युवक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप 3मृतक युवक के पिता ने ससुराल वालों पर बेटे की हत्या कर शव बलान नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पिता राम महतो ने बताया कि सोमवार की शाम बहू घर में झगड़ा करके मायके परबंदा चली गई। मंगलवार की रात्रि में सुबोध ससुराल गया। फिर वापस नहीं आया।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था युवक शव बलान नदी किनारे बरामद, युवक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप 4इधर युवक की पत्नी गुरुवार को वापस ससुराल आ गई। पूछने पर बताए कि सुबोध का फोन नहीं लग रहा है। मृतक की सास लाल पड़ी देवी ने बताया कि बेटी सोमवार को आई थी। ससुराल वालों ने उसके साथ झगड़ा किया था। दो घंटे बाद दमाद भी आया जो नशे में था। अगले दिनों दोनों पति पत्नी घर चला गया। इधर वीरपुर पुलिस शव को नदी से बरामद कर जांच में जूटी है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article