बेगूसराय में झाड़ियों से बरामद हुआ शव, मृतक का है आपराधिक इतिहास, वर्चस्व…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने शनिवार की शाम बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति की ईट पत्थर से कुच कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बौना के रूप में की गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के चकवल गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार उर्फ बौना का भी आपराधिक इतिहास रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्चस्व की वजह से ही अपराधियों के द्वारा बौना की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि शाम पुलिस को सूचना मिली कि चकवल के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है फिर सूचना के आधार पर पुलिस जब उक्त स्थल पर पहुंची तो वहां से बौना के शव को बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यबाई में जुट गई ही। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त घटना में किन अपराधियों का हाथ है। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article