लखीसराय शहर में युवती की संदेहास्पद मौत बनीं चर्चा का विषय, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी  

DNB Bharat

लखीसराय जिला शहर के चितरंजन रोड की घटना। स्थानीय लोगों के अनुसार देह व्यापार से जुड़े मामला में जबरदस्ती शोषण मामले में युवती ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर दे जान। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 
लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती में जहां एक युवती का संदेहास्पद स्थिति में मौत से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। उक्त घटना लखीसराय शहर के चितरंजन रोड की है। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर स्थित एक निजी आवास में रह रही एक युवती ने जबरदस्ती युवकों द्वारा अवैध संबंध बनाने का विरोध करते हुए 5 मंजिला इमारत से कूद गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि जिस मकान से कूदकर युवती की मौत हुई उक्त मकान में कई वर्षों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उक्त घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मकान के मुख्य द्वार में ताला लगाकर जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में महिला के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है।

- Sponsored Ads-

लखीसराय शहर में युवती की संदेहास्पद मौत बनीं चर्चा का विषय, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी    2

स्थानीय सभी वर्गों के लोग देह व्यापार के धंधे से काफी आक्रोश में हैैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर उक्त मकान में रह रही एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल वाले मकान से कुछ आपत्तिजनक सामन भी बरामद किये जाने की सूचना है।वहीं घटना के संबंध में एएसपी लखीसराय सैय्यद इमरान मसूद ने कहा मृतक युवती की पहचान हो गई है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एवं मृतिका के परिजन को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। उक्त मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जिसमें दो संदिग्ध युवक की बात भी सामने आ रही है। वहीं उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द घटना में शामिल लोगों कीगिरफ्तारीककी जाएगी।

लखीसराय शहर में युवती की संदेहास्पद मौत बनीं चर्चा का विषय, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी    3

लखीसराय संवाददाता सरफराज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article