बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, एक महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लोहे की रॉड और पिस्तौल के बट से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  दबंगो की पिटाई से एक महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक गांव की है।

घटना के संबंध में घायल चमरू पासवान ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति मेरे जमीन को जबरन कब्जा करना चाहता है। उन्होंने बताया कि मैं अपने घर के सामने से पहले से उसको जाने आने को रास्ता दे रखे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह जबरन जमीन सारा हड़पना जा रहा था तभी इसका विरोध मेरे द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लोहे की रोड एवं पिस्टल के बट से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को किया पिटाई, एक महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल 2

उन्होंने बताया है कि बीच बचाव करने के लिए गांव के लोग भी आए तो उनके साथ भी उन लोगों के द्वारा लोहे की रोड से पीट-पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उन्होंने बताया है कि इससे भी मन नहीं भरा तो उन लोगों के द्वारा पिस्तौल निकाल कर जान करने का प्रयास किया। फिलहाल इस पिटाई में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है ।वहीं पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article