बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए नगद लूटकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए नगद की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा पंचायत की है। पीड़ित सीएसपी संचालक विपिन कुमार पंजाब नेशनल बैंक का फ्रेंचाइजी चलते हैं।

बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए नगद लूटकर हुआ फरार 2उन्होंने बताया कि आज जब वह पैसे लेकर अपने सेंटर पर जा रहे थे इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार दिखाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अपराधियों ने विपिन कुमार के बैग में रखे ढाई लाख रुपए लूट  लिए एवं मौके से फरार हो गए।

बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए नगद लूटकर हुआ फरार 3उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पीड़ित सीएसपी संचालक ने मटिहानी थाने में लिखित रूप से अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article